MP weather: किसानों पर आफत बनकर बरसी बेमौसम बरसात, कहीं प्याज तो कहीं केले की फसल खराब
MP में हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसानों के खेत में रखें प्याज के हाल बेहाल हो रहे हैं, तो वहीं वेयर हाउस के साथ ही खुले में रखा गेहूं भी भीगता नजर आ रहा है।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लगातार अलग-अलग तरह की बारिश और ओलावृष्टि की खबरें निकल कर सामने आ रही हैं, लगातार हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। किसानों के खेत में रखें प्याज के हाल बेहाल हो रहे हैं, तो वहीं वेयर हाउस के साथ ही खुले में रखा गेहूं भी भीगता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं मालवा-निमाड़ अंचल के बुरहानपुर जिले में भारी बारिश के चलते केले की फसल को नुकसान पहुंचा है।
5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान के मौसम का सीधा असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिखाई देता है। यही कारण है कि, राजस्थान में हो रही बारिश का असर भी मध्यप्रदेश में दिखाई दे रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टम के चलते भी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 5 दिनों तक मौसम रहने की संभावना है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश का दौर देखने मिल सकता है।
मौसम का मिजाज बिगड़ा
इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह से भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला, जहां इंदौर, खरगोन, भोपाल, शाजापुर, धार और नर्मदा पुरम जिले में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा, जहां झमाझम बारिश देखने मिली।
कुछ ऐसा है वैज्ञानिकों का अनुमान
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेदर डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जो आगामी 4 मई तक इसी तरह बना रहेगा। 4 मई के बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है, जहां तापमान एक बार फिर बढ़ सकता है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से प्रदेश के लगभग 25 जिलों के लिए बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके चलते आगामी 3 से 4 दिनों तक इसी तरह भारी बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़े- MP में जमकर बरस रहे बदरा, इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे












Click it and Unblock the Notifications