MP : लग्जरी कार में लाल बत्ती लगाकर खुद को बताता था जज, कई लोगों को बनाया शिकार
इंदौर, 12 सितंबर : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नकली एसडीएम लोगों को ठगने वाली महिला का पर्दाफाश हुआ ही था कि, अब एक बार फिर ठगी का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां लग्जरी कार पर लाल बत्ती लगाकर चलने वाले युवक ने नकली जज बनकर कई लोगों को ठगी का शिकार बना लिया। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदात को अंजाम देने का सिलसिला जारी है, जहां लगातार इस तरह के घटनाक्रम पुलिस के पास आ रहे हैं। वहीं अब देवास जिले की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने नकली जज बनकर ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। महिला की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि, पारिवारिक विवाद में न्यायालय में चल रहे केस का निपटारा करने के एवज में युवक ने खुद को जज बताकर लगभग 2 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।

लोगों को ऐसे अपने जाल में फंसा था था युवक
पुलिस अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी युवक ने अपनी कार पर लाल बत्ती लगा रखी थी। साथ ही उसने अपनी कार पर न्यायाधीश भी लिखवा रखा था। यही देख लोग जालसाज युवक के झांसे में आ जाते थे, और धोखाधड़ी का शिकार बन जाते थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को उम्मीद है कि, पूछताछ के बाद कई और भी खुलासे इस पूरे मामले में हो सकते हैं। युवक ने किन-किन शहरों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, यह जानकारी पूछताछ के बाद ही हासिल हो सकेगी।

फर्जी एसडीएम भी कर चुकी है ठगी
इससे पहले प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ही फर्जी एसडीएम महिला के द्वारा लोगों के साथ ठगी करने की वारदात सामने आई थी, जहां फर्जी एसडीएम भी लग्जरी कार और गनमैन का उपयोग कर लोगों को अपने झांसे में फंस आती थी, और फिर ठगी की वारदात को अंजाम देती थी। कुल मिलाकर, देखा जाए तो लगातार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदात को अंजाम देने के मामले सामने आ रहे हैं, जहां अब इन मामलों पर किस तरह से लगाम लगाती है, यह देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications