MP news: Eye Flu के इलाज में आयुर्वेद निभा रहा अहम भूमिका, क्या है आसान इलाज, जानिए?
मौसम में हो रहे परिवर्तन से इन दिनों आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। आंखों में होने वाली ये बीमारी वैसे तो गंभीर नहीं है, लेकिन ये आंखों में जलन, दर्द और लालपन के साथ देखने की समस्या खड़ी कर देती है।
आयुर्वेद में इसे नेत्राभिष्यंद नाम से वर्णित किया गया है।इसे संक्रामक बीमारी माना गया है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलती है। इस संक्रमण की शुरुआत एक आंख से होती है, लेकिन कुछ ही समय बाद दूसरी आंख भी इसकी चपेट में आ जाती है।

आई फ्लू का आयुर्वेद में उपचार
उक्त जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने देते हुए बताया कि आई फ्लू का आयुर्वेद में भी उपचार है। आई फ्लू रोगी को दूसरे व्यक्तियों के सीधे सम्पर्क में नहीं आना चाहिए, हमेशा आंख पर काला चश्मा पहनना चाहिए, जिससे दूसरों को रोग नहीं फैले। टीवी - मोबाइल से दूरी बनाए रखें एवं आराम करें। त्रिफला क्वाथ एवं शुद्ध टंकण अथवा शुभा या स्फटिक भस्म के पानी से आंखों को दिन में तीन बार धोना चाहिए।
इन उपायों से मिलेगा लाभ
जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि, छोटे बच्चों को उनकी माता का दूध अथवा अन्य को बकरी के दूध की बूंद डालने और रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से बड़ा लाभ होता है। चंद्रोदय वर्ती को गुलाब जल के साथ प्रयोग भी लाभकारी है। आयुर्वेद में पित्त कफ नाशक चिकित्सा की जाती है, इसके लिए आयुर्वेद में औषधियां वर्णित है। इनका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श से करने से शीघ्र आई फ्लू बीमारी से छुटकारा मिलता है। जिले के आयुष औषधालयों में चिकित्सक से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है और औषधियां प्राप्त की जा सकती हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आई फ्लू के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां आई फ्लू के मरीजों का अलग-अलग तरीकों से इलाज जारी है. वहीं अब आई फ्लू के मरीजों का इलाज आर्युवेदिक पद्धति से भी किया जा सकता है.
ये भी पढ़े- Indore news: मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने वालों में लड़की भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications