Indore news: मस्जिद पर पेट्रोल बम फेंकने वालों में लड़की भी शामिल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मुकेरी पुरा स्थित मस्जिद के बाहर पेट्रोल बम फोड़ने का मामला सामने आया था, जहां पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 लड़कों और एक लड़की को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, यह सभी दो गाड़ियों पर सवार होकर मस्जिद के बाहर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पेट्रोल बम फोड़ने की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आए यह सभी आरोपी पूर्व में भी किसी न किसी घटनाक्रम में लिप्त रहे हैं, जहां पुलिस अब इनका पुराना डाटा भी खंगाल रही है। पुलिस अब जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लगी, जहां इनसे और भी अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

कुछ ऐसा है मामला
मामला मल्हारगंज की मुकेरीपुरा मस्जिद का है, जहां पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर मस्जिद के पास फेंका गया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मल्हारगंज पुलिस ने मुकेरीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इरफान की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बाइक सवार एक युवती और तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहम्मद इरफान ने कहा कि, शनिवार को वे दोपहर में मस्जिद पर नमाज के लिए गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने दीवार पर रखे गमले में कांच के टुकड़े पड़े देखे। इसी के साथ पास में बोतल पड़ी हुई मिली।
लगातार सामने आ रहे मामले
इंदौर में लगातार असामाजिक तत्वों द्वारा धार्मिक स्थलों पर छेड़छाड़ की घटनाएं की जा रही है। शहर में शनिवार को एक शराबी ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति से छेड़छाड़ की थी। हालांकि, लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया था। वहीं एमजी रोड पर भी इसी तरह एक धार्मिक स्थल पर छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। इधर, 4 दिन पहले द्वारकापुरी में भी एक मंदिर में नंदी की मूर्ति उखाड़ी गई थी। अभी ताजा मामला मल्हारगंज की मुकेरीपुरा मस्जिद का है, जहां पर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर मस्जिद के पास फेंका गया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है।
ये भी पढ़े- Indore news: वाहन चालकों को मिलेगी मनमाने स्पीड ब्रेकर्स से मुक्ति, सड़क दुर्घटना रोकने का खास प्लान तैयार












Click it and Unblock the Notifications