Khargone news: जंगल में कुछ इस तरह बन रही थी अवैध शराब, छापा पड़ते ही उड़े होश

खरगोन में अवैध शराब के खिलाफ छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जहां जंगल में बनाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने जब्त किया है.

indore

खरगोन में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की ओर से अभियान चलाया जा रहा है, कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के विक्रय,संग्रहण, आसवन एवं चौर्यनयन के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की है। गुरूवार को वृत कसरावद, महेश्वर, सनावद व बड़वाह के संयुक्त आबकारी दल ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के नेतृत्व में अलसुबह कसरावद वृत्त के ग्राम हीरापुर, अहिल्यापुरा, सरवर देवला के जंगल क्षेत्र में स्थित अवैध मदिरा निर्माण के चिन्हित अड्डों पर दबिशी कार्रवाई की गई।

लगातार जारी है कार्रवाई

कार्रवाई कर वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक देवराज नगीना ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा के तहत 08 प्रकरण दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में इन स्थानों से 250 लीटर हाथभट्टी मदिरा तथा 8400 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर विधिवत नष्ट किया। जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का बाज़ार मूल्य लगभग 4 लाख 50 हज़ार रुपये है। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर, आबकारी उपनिरीक्षक मोहनलाल भायल, मुकेश गौर, अजयपाल सिंह भदौरिया तथा संबंधित वृत्तों के मुख्य आरक्षक व आरक्षक शामिल रहे।

यहां भी हुई कार्रवाई

इसी तरह भीकनगांव के संयुक्त दल ने भी गुरूवार को खरगोन स,भीकनगांव के ग्राम नीमवाड़ी, रेटवा, दसनावल तथा अदलपुरा के जंगलों में अलसुबह दबिश देकर कार्रवाई की है। कार्रवाई में इन स्थानों से कुल 140 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। वहीं 5000 किलोग्राम महुआ लहान के सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया। जप्त मदिरा लहान व सामग्री का बाज़ार मूल्य लगभग 3 लाख रुपए है। कार्रवाई कर वृत प्रभारी ओमप्रकाश मालवीय एवं वृत प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौहान ने मप्र आबकारी अधिनियम की धारा के तहत 07 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़े- Weather update: इंदौर संभाग में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+