Weather update: इंदौर संभाग में बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्मी से मिलेगी निजात
मालवा-निमाड़ अंचल के इंदौर, बड़वानी खरगोन, खंडवा, धार, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है।

Recommended Video

देश के साथ ही प्रदेश में भी गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में भी गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है। अंचल के इंदौर, बड़वानी खरगोन, खंडवा, धार, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। उधर, बुरहानपुर के भी यही हाल नजर आ रहे हैं, जहां अंचल में सर्वाधिक गर्मी पड़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में लोगों को दो तरह के मौसमों का सामना भी करना पड़ रहा है, जहां कभी गर्मी सताती है, तो कभी हल्की बूंदाबांदी और बादल लोगों को परेशान करते हैं।
कुछ ऐसे रहे इंदौर के हाल
शहर के तापमान की बात करें तो बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री से घटकर 37.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा, लेकिन, दोपहर में गर्म हवा चलने के वजह से लू का एहसास होता रहा। उधर, दोपहर में तापमान बढ़ता चला गया, जहां अत्यधिक गर्मी महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में कमी आई है, जहां मंगलवार की रात तापमान 24.4 डिग्री तक पहुंच गया था, बुधवार की रात यह तापमान घटकर 23 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के चलते प्रदेश के साथ ही शहर में भी गर्मी महसूस की जा रही है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले समय में कुछ इस तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां तापमान लगातार बढ़ेगा तो वहीं कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर भी देखने मिल सकता है। अलग-अलग स्थानाें पर तीन सिस्टम सक्रिय है। जिसके चलते प्रदेश के कई शहरों में भी बादल छाने, गरजने और आकाशीय बिजली गिरने के आसार हैं। इंदौर में भी आने वाले 24 घंटों के दौरान हल्की बूंदाबांदी देखने मिल सकती है। 4 दिन बाद यानि 29-30 अप्रैल को एक बार फिर से नया सिस्टम एक्टिव होगा, जो बारिश करा सकता है।
ये भी पढ़े- Sonu sood ने पॉलिटिक्स में एंट्री के दिए संकेत, क्या लड़ सकते हैं चुनाव, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications