Indore में पर्यावरण को लेकर मंथन, बैठक में तैयार हुआ खास प्लान
इंदौर को अब पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनाने की तैयारी की जा रही है, जहां समीक्षा बैठक के दौरान शहर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर मंथन हुआ.

Recommended Video

इंदौर में पर्यावरण से जुड़े विषयों एवं कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से संतुलित शहर बनाने की संभावित रणनीतियों हेतु विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया।समीक्षा बैठक के दौरान शहर में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों जैसे लोक परिवहन, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने, वायु गुणवत्ता में सुधार, जैव विविधता संरक्षण, जल संचयन, 2 रामसार साइट वेटलैंड का संरक्षण, मिशन LiFE, इत्यादि विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिये।
बैठक में बना खास प्लान
साथ ही सिरपुर वेटलैंड और यशवंत सागर (रामसर साइट्स) के एकीकृत प्रबंधन प्लान जल्द ही तैयार करने एवं मानचित्रों सहित संक्षिप्त प्रतिवेदनों को एप्को को उपलब्ध कराने, सिरपुर तालाब के निर्माणाधीन इंटरप्रेटेशन सेंटर के शेष कार्यों को पूर्ण करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एपको) पर्यावरण विभाग, मध्य प्रदेश शासन, भोपाल परियोजना से जुड़े अधिकारी लोकेंद्र ठक्कर, मनोहर पाटिल, राजीव गाँधी टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भोपाल की प्रोफेसर डॉ. सविता व्यास, WRI के सारांश बाजपेयी व अन्य उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहा अभियान
शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चल रहे हैं, जहां अलग-अलग तरह से पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जा रहा है। इस बीच एक ओर वृक्षारोपण करने का सिलसिला जारी है, तो वहीं दूसरी ओर शहर में लगे पुराने वृक्षों को बचाने के लिए भी पहल की जा रही है। शहर में आगे भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर इसी तरह की मुहिम चलाई जाएगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं अब इंदौर में पर्यावरण से जुड़े विषयों एवं कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन कर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से संतुलित शहर बनाने की संभावित रणनीतियों हेतु विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब स्वच्छता के बाद पर्यावरण संरक्षण में नंबर वन बनने की तैयारी कर रहा है.
ये भी पढ़े- Indore में पेट्रोल डालकर जलाई गई प्रोफेसर हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications