Indore में पेट्रोल डालकर जलाई गई प्रोफेसर हारी जिंदगी की जंग, अस्पताल में तोड़ा दम
मार्कशीट की बात को लेकर आरोपी नाराज था, जहां आरोपी ने मौका देखकर महिला प्रोफेसर पर पेट्रोल छिड़क दिया, और आग लगा दी थी। वहीं अब इलाज के दौरान महिला प्रोफेसर की मौत हो गई है.

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दर्दनाक घटनाक्रम घटित हुआ था, जहां प्रिंसिपल को आरोपी छात्र ने आग के हवाले कर दिया था। घटनाक्रम के बाद शहर के चोइथराम अस्पताल में घायल महिला प्रोफेसर का इलाज जारी था, जहां शनिवार सुबह 4 बजे प्रोफेसर जिंदगी की जंग हार गई। शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। प्रोफेसर का पिछले पांच दिन से चोइथराम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शहरभर में प्रोफेसर के जल्द ठीक हो जाने की प्रार्थना की जा रही थी, लेकिन चिकित्सकों के लाख प्रयासों के बावजूद महिला प्रोफेसर की जान नहीं बचाई जा सकी है।

कुछ ऐसा था पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक मार्कशीट की बात को लेकर आरोपी युवक नाराज था, जहां आरोपी युवक ने मौका देखकर महिला पर पेट्रोल छिड़क दिया, और आग लगा दी थी। आग लगाते वक्त आरोपी युवक भी झुलस गया। वहीं उधर जैसे ही कॉलेज के अन्य लोगों को घटनाक्रम की जानकारी मिली, सभी लोग घायल महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां महिला प्रोफेसर ने चार दिन चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया है। उधर, घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और जांच पड़ताल शुरू की, बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने इससे पहले भी कॉलेज के स्टाफ पर चाकू से हमला किया था, तब आरोपी की गिरफ्तारी हुई थी।

सख्त सजा देने की मांग
शहर में अलग-अलग तरीकों से आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग की जा रही है, जहां शिक्षक संगठन के साथ ही छात्र संगठन भी पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। आरोपी युवक ने पहले भी कॉलेज के ही एक स्टाफ को चाकू से घायल किया था, तब इसकी गिरफ्तारी हुई थी। वहीं अब एक बार फिर आरोपी युवक ने दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिया है, जिससे अब कॉलेज फैकल्टी में दहशत का माहौल है, तो वहीं इस घटनाक्रम से कॉलेज में हड़कंप मच गया।।

आरोपी पर लगाई रासुका
पुलिस द्वारा इस घटनाक्रम की बड़ी बारीकी से जांच की जा रही है, जहां प्रशासन ने आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की है, तो वहीं पुलिस ने रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ की है। इसके साथ पुलिस ने चश्मदीदों के बयान भी लिए हैं, तो वहीं आरोपी ने जिस दुकान से सामान लिया था, उस दुकानदार के बयान भी दर्ज किए गए हैं। बताया जा रहा है कि, आरोपी को कुछ लोगों ने बाइक से पेट्रोल निकालते भी देखा था। उधर शहर में लगातार आरोपी को सख्त सजा देने की मांग अलग - अलग संगठन करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore: जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही प्रिंसिपल, शहर में उठी आरोपी को सख्त सजा देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications