MP : बेरोजगारी बनी बोझ, 3 साल की मासूम को लेकर कुएं में कूदा इंजीनियर पिता

खंडवा, 22 सितंबर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा से एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकल कर सामने आया है, जहां लॉकडाउन के चलते कारोबार बंद होने से मानसिक तनाव झेल रहा इंजीनियर युवक अपनी 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कुएं में कूद गया, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। वहीं पिता और पुत्री का शव कुएं से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था, और खंडवा में इलेक्ट्रॉनिक शॉप चलाता था, जिसके बंद होने से वह काफी टेंशन में नजर आ रहा था। संभवतः इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।

khandwa

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक खंडवा में एक युवक का शव 3 साल की बेटी के साथ कुएं में मिला है। घटनाक्रम हरसूद रोड पर स्कूल के पीछे स्थित कुएं में हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि, युवक ने अपनी बेटी के साथ सुसाइड किया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता और पुत्री के शव को कुएं से बाहर निकाला, जहां पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। उधर, इस घटनाक्रम की सूचना जैसे ही युवक और पुत्री के परिजनों को लगी वैसे ही हड़कंप मच गया, जहां परिवार में मातम पसर गया।

बेरोजगारी के चलते उठाया कदम

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान युवक पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम कर रहा था, जिसके बाद उसने खंडवा की भीकनगांव में इलेक्ट्रॉनिक शॉप खोली थी, बाद में इस दुकान को कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते बंद करना पड़ा। दुकान बंद करने के बाद से ही युवक टेंशन में नजर आ रहा था, संभवतः इसी के चलते उसने अपनी बेटी के साथ सुसाइड किया है। परिजनों ने बताया कि, मंगलवार की देर शाम युवक बेटी के साथ घर से निकला था, जब काफी समय तक युवक नहीं लौटा तो परिजनों ने युवक की तलाश की जिसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर युवक का शव पुत्री के साथ कुएं से बरामद किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+