Indore news: अंग्रेजी में कमजोर इंजीनियरिंग की छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
इंदौर में इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी, जहां उसने फांसी लगाकर जान दी है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी, जहां उसने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। सुसाइड की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की जिसमें मौके से पुलिस को युवती के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने अपनी मौत का कारण अंग्रेजी में कमजोर होने को बताया है। मृत छात्रा शहर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में BE फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। साथ ही प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा को हाल ही में आए रिजल्ट में 8 में से 5 सब्जेक्ट में एटीकेटी आई थी।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, मृत छात्रा खरगोन जिले के ग्रामीण इलाके के रहने वाली है। वह इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में BE की स्टूडेंट थी। छात्रा की रूममेट्स ने बताया कि छात्रा ने तबीयत ठीक नहीं होने के चलते कॉलेज नहीं जाने की बात कही थी, जिसके बाद दोनों रूममेट्स कॉलेज चले गई थी। वहीं इसके बाद छात्रा ने रूम में ही फांसी लगा ली। वहीं जब रूममेट्स वापस आई तो उन्हें छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम कर छात्रा का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सुसाइड नोट में लिखी ये बात
जानकारी के मुताबिक पुलिस को छात्रा के पास मिले सुसाइड नोट में 5 सब्जेक्ट में एटीकेटी आने की बात लिखी हुई है। साथ ही उसने सहेली को मोबाइल उसके पिताजी को देने के लिए भी लिखा है। पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। उधर, पुलिस परिजनों से भी बयान ले रही है तो छात्रा के रूममेट्स के और शिक्षकों के बयान भी लिए जा रहे हैं। बहरहाल, छात्रा ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें उसने 5 सब्जेक्ट में एटीकेटी आने के साथ ही अंग्रेजी में कमजोर होने की बात लिखी है।
ये भी पढ़े- Love affair: गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हो जाने से बॉयफ्रेंड का टूटा दिल, जान देकर चुकाई प्यार की कीमत












Click it and Unblock the Notifications