Love affair: गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हो जाने से बॉयफ्रेंड का टूटा दिल, जान देकर चुकाई प्यार की कीमत
इंदौर में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जहां हाल ही में नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जहां हाल ही में एक नव युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक गुना जिले का रहने वाला था, जहां वह इंदौर में रहकर नौकरी कर रहा था। युवक ने बिचौली मर्दाना स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक के फांसी लगाने के बाद पड़ोसियों ने जब घर में देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटनाक्रम की सूचना दी है।
कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक गुना का रहने वाला युवक बिचौली मर्दाना स्थित मकान में रहता था। युवक यहां किराए से रहता था, और सिक्योरिटी कंपनी में जॉब करता था। युवक के पिता किसान हैं। बताया जाता है कि, युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जहां युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और कर दिया था, जिसके बाद से युवक लगातार तनाव में रहने लगा था। युवक ने अपने तनाव में रहने के बाद अपने दोस्तों को भी बताई थी। वहीं युवक अग्नि वीर भर्ती परीक्षा दे चुका था। उधर, पुलिस को युवक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटनाक्रम के बाद आसपास के लोगों से सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिस की टीम ने दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर युवक के शव को फंदे से उतारा और अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। उधर, पुलिस परिजनों से और दोस्तों से बयान लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को युवक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
ये भी पढ़े- Love marriage के बाद सुहागरात से पहले ही छोड़ गई दुल्हनिया, नाराज दूल्हे ने उठाया गलत कदम












Click it and Unblock the Notifications