Indore: सरकारी जमीन पर कॉलोनी काटने वालों पर एक्शन, 150 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त

इंदौर में शासकीय भूमि तथा अन्य जमीनों को खुर्द-बुर्द करने तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी सिलसिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह जमीन शासकीय अभिलेख में पीर स्थान के नाम से दर्ज है।

Indore

जूनी इंदौर क्षेत्र के एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि, इंदौर के ग्राम खजरानी तहसील जूनी इंदौर स्थित भूमि खसरा क्रमांक 370 रकबा 0.866 हेक्टेयर जो कि राजस्व अभिलेखों में शासकीय परिस्थान व्यवस्थापक कलेक्टर इंदौर के नाम पर दर्ज है। उक्त भूमि पर माफिया द्वारा कुल 13 व्यक्तियों को भूखण्ड विक्रय कर दिए गये थे। उक्त विक्रय किए गए भूखंडों पर भूखण्ड धारकों द्वारा बाउंड्रीवाल एवं सड़क बना कर अतिक्रमण व अवैध रूप से कालोनी विकसित की जा रही थी।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम इंदौर की टीम द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराया गया एवं कब्जा शासन पक्ष में लिया गया। साथ ही सर्व साधारण के लिए उक्त भूमि पर शासन का स्वामित्व होने संबंधी सूचनार्थ नोटिस बोर्ड लगाया गया। उक्त भूमि का बाजार मूल्य लगभग 150 करोड़ से भी अधिक है। कार्यवाही एसडीएम जूनी इंदौर घनश्याम धनगर और तहसीलदार शिवशंकर जारोलिया द्वारा की गई।

इससे पहले भी इंदौर में अतिक्रमण को लेकर अलग-अलग तरह की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां इस कार्रवाई के मद्देनजर करोड़ो रूपए की जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई गई है. वहीं अब एक बार फिर से इंदौर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां डेढ़ सौ करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह जमीन शासकीय अभिलेख में पीर स्थान के नाम से दर्ज है।

ये भी पढ़े- Indore: CM को भुट्टा खिलाने वाली महिला के घर हुआ अंधेरा, जिम्मेदारों ने क्यों काटी बिजली, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+