Indore news: इंदौर में चला ई-रिक्शा चेकिंग अभियान, अब तक इतनी गाड़ियों पर कार्रवाई
इंदौर शहर में संचालित ई-रिक्शा वाहनों की चेकिंग का विशेष अभियान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें इनके फिटनेस, HSRP नम्बर प्लेट, रजिस्ट्रेशन, बीमा, ड्राइवर का लाइसेंस, वाहन में ओवरलोडिंग की जाँच की जा रही है। यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
इसी दौरान 05 ई-रिक्शा को जब्त कर कार्रवाई की गई। विगत दिनों में 80 से अधिक ई-रिक्शा पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। यह कार्रवाई निरन्तर जारी है।

ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन पर रोक
इंदौर में प्रशासन की ओर से ई रिक्शा के रूट तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जहां जल्द ही ई रिक्शा चालकों को रूट दे दिए जाएंगे। प्रशासन ने ई-रिक्शा के लिए 23 रूट तय किए हैं, जहां हाल ही में हुई एक बैठक में इसे लेकर महत्वपूर्ण फैसला भी लिया गया। इंदौर में जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा लिये गये निर्णय के परिपालन में आगामी 2 मार्च से नए ई-रिक्शा के पंजीयन पर रोक लग जायेगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, इन्दौर शहर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा निर्धारित मार्गों पर संचालन नहीं किये जाने, अव्यवस्थित रूप से वाहन संचालन किये जाने, क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने से शहर की यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों के खिलाफ एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications