Indore News: नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों के खिलाफ एक्शन, हुई बड़ी कार्रवाई

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय इंदौर एवं संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

Indore

विभिन्न अनियमितताएं पाये जाने पर दो वाहनों को जब्त किया गया तथा 20 वाहन संचालकों से 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि, अभियान के तहत वाहनों के फ़िटनेस परमिट, बीमा, PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग, अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। यात्रियों से वाहन की स्पीड, चालक परिचालक के व्यवहार के सम्बंध में फीडबैक भी लिया जा रहा है। नागरिकों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है तथा समझाईस भी दी जा रही है।

स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक-परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्रवाई निरन्तर जारी है।

चेकिंग के दौरान 01 मैजिक वाहन एवं 01 मालवाहक वाहन का मौके पर और ऑनलाइन बिना कोई दस्तावेज के पाए जाने से जब्त किया गया। स्कूल बसों पर परमिट शर्तो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई। साथ ही 20 से अधिक अन्य वाहनों पर मोटरयान अधिनियम एवं मध्यप्रदेश कराधान अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। जिनसे 25 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़े- Indore news: ई-रिक्शा खरीदने वाले हो जाएं सावधान, अब नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+