MP के इन शहरों में 22 जनवरी को ड्राय-डे, मांस-मछली की दुकान रहेगी बंद

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जहां इससे पहले देश भर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है, तो वहीं अब देश के अलग-अलग स्थान से राम मंदिर की अलग-अलग प्रतिकृतियां और अलग-अलग कार्यक्रमों के सामने आने का सिलसिला भी जारी है।

इंदौर में 22 जनवरी को ड्राई-डे घोषित किया गया है, जिसके चलते मदिरा और भांग की दुकान बंद रहेगी। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी।

Indore

22 जनवरी को ड्राय-डे

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर आशीष सिंह ने 22 जनवरी को संपूर्ण इंदौर जिले में शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशानुसार शुष्क अवधि/दिवस में इन्दौर जिले की समस्त कंपोजिट मदिरा दुकाने, भांग, भांगघोटा, भांग मिठाई दुकान, आहारगृह. इस अवधि में मदिरा एवं भांग की दुकाने, होटल, रेस्टोरेंट, क्लब एवं अन्य सेलिंग प्वाइंट/सर्विंग प्वाइंट आदि में उक्त अवधि में किसी को भी शराब एवं भांग की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 22 जनवरी को सभी पशुवध गृह, माँस-मछली की दुकाने बंद रहेंगी। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर आयुक्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद और नगर परिषद को निर्देश जारी किये हैं। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान मंदिर परिसरों में स्वच्छता कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश स्थानीय निकायों के अधिकारियों को दिये हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: स्वच्छ शहर में कुत्तों का आतंक, तेजी से बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+