Weather update: नौतपा के पहले दिन मालवा-निमाड़ कम तपा, कुछ ऐसा रहा मौसम का मिजाज!
इंदौर, 25 मई: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत पूरे मालवा निमाड़ अंचल में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है, जहां 25 मई से नौतपा की शुरुआत भी हो चुकी है, लेकिन इस बार नौतपा के दौरान मालवा-निमाड़ अंचल कुछ खास तपा नजर नहीं आ रहा, जिसके पीछे का कारण प्रदेश के आधे हिस्से में चल रही हवा,आंधी और हल्की बारिश को माना जा रहा है. इस बार नौतपा में तापमान कम ही रिकॉर्ड किया जा रहा है, लेकिन देखने वाली बात होगी कि आने वाले दिनों में नौतपा, मालवा और निमाड़ को कितना तपा पाति है. कुलमिलाकर देखा जाए तो ऐसी मान्यता है कि नौतपा में गर्मी अपने पूरे शबाब पर होती है. इतना ही नहीं नौतपा में जितनी गर्मी पड़ती है, मानसून भी उतना ही अच्छा होता है. वहीं यदि नौतपा में बूंदाबांदी या बारिश होती है, तो इसका सीधा असर मानसून की बारिश पर पड़ता है. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि नौतपा में गिरे तापमान का कितना असर आने वाले दिनों में मौसम पर दिखाई देगा.

इस कारण बदला मौसम का मिजाज
मध्य प्रदेश के एक हिस्से में बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते मालवा निमाड़ का मौसम भी आमजन को राहत देता नजर आ रहा है. वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जता रहे हैं, तो वहीं बूंदाबांदी होने की आशंका भी है. बहरहाल, गर्मी के इस अंतिम दौर में बदले मौसम के मिजाज के चलते आमजन को राहत महसूस हो रही है.
जल्द दस्तक दे सकता है मानसून
मानसून से जुड़ी एक राहत भरी खबर भी सामने आई है, जिसके मुताबिक इस बार मानसून की रफ्तार तेज होने के चलते मध्यप्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक हो सकती है, आमतौर पर मध्य प्रदेश में मानसून आने का समय 15 जून माना जाता है, लेकिन इस बार जिस रफ्तार से मानसून आगे बढ़ रहा है, उस रफ्तार से यदि आगे भी मानसून बढ़ा दो 10 जून से 15 जून के बीच मानसून एमपी में अपनी दस्तक देगा.
मालवा-निमाड़ में फिलहाल मौसम साफ
प्रदेश के एक हिस्से में जहां हवा, आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा निमाड़ में फिलहाल मौसम साफ नजर आ रहा है. मालवा निमाड़ के मौसम पर नजर डालें तो हल्की धूप और छांव का सिलसिला दिनभर जारी रहता है, तो वहीं रात में हल्की ठंड तापमान कम कर देती है.












Click it and Unblock the Notifications