Indore news: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ने का मन बनाया है, जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से आते बंद होने के बाद अब शराब पीने वाले सार्वजनिक स्थानों का उपयोग कर रहे हैं, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लगातार सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी की खबरें सामने आ रही है। वहीं अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ने का मन बनाया है, जिसके तहत पुलिस वाहन से लगातार शराब दुकानों के बाहर मुनादी कराई जा रही है, जिसमें यह चेतावनी दी जा रही है कि यदि कोई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीता पकड़ा गया तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।
लगातार मिल रही शिकायत
मध्य प्रदेश में बीते 1 अप्रैल से अहाते बंद कर दिए गए हैं, जिसके बाद से लगातार सार्वजनिक स्थानों से शराब खोरी की शिकायत सामने आ रही थी जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वालों को सख्त सजा देने की तैयारी कर ली है। कार्रवाई से पहले पुलिस वाहनों के जरिए शराब दुकानों के बाहर मुनादी कराई जा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को सख्त कार्रवाई का संकेत दिया जा रहा है। इतना ही नहीं पुलिस अलग-अलग सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी कर रही है, और यदि कोई शराबी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता पकड़ा जा रहा है तो उसे सख्त सजा दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
आम नागरिक भी दे सकते हैं सूचना
प्रदेश भर में अहाते बंद होने के बाद सार्वजनिक स्थानों से लगातार सामने आ रही शराब खोरी की शिकायत के बाद पुलिस की ओर से नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर आम नागरिक भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की शिकायत पुलिस को कर सकते हैं। इन नंबरों पर कॉल कर या मैसेज कर आम नागरिक शराब पीने वालों की सूचना पुलिस को दे सकते हैं, जिसके बाद पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ने का मन बनाया है, जिसके तहत पुलिस वाहन से लगातार शराब दुकानों के बाहर मुनादी कराई जा रही है, जिसमें यह चेतावनी दी जा रही है कि यदि कोई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीता पकड़ा गया तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़े- Khargone news: युवा सबसे ज्यादा हुए सड़क हादसों का शिकार, बचाव का खास प्लान हुआ तैयार












Click it and Unblock the Notifications