Indore News: डॉग बाइट रोकने के लिए निगम का खास प्लान, बस इन बातों का रखें ध्यान
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में डॉग बाईट के मामले रोकने के लिए नगर निगम द्वारा शहर मे बढते डॉग बाईट के प्रकरणो को दृष्टिगत रखते हुए शहर में डॉग बाईट की रोकथाम के लिये विशेष अभियान अंतर्गत श्वान के काटने से बचाव हेतु बच्चों को जागरूक करने के लिये शहर में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
शहर में आमजन को आवारा श्वानों की आक्रमकता से बचने व रेबीज के प्रति जागरूकता लाने एवं श्वान के काटने से बचने के लिए शहर में निगम द्वारा वृहद स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि, श्वान के काटने की घटनाओं से सर्वाधिक संख्या में छोटे बच्चे पीड़ित हो रहे है। स्वभाविक तौर पर बच्चे अपने जिज्ञासु प्रकृति के कारण आक्रमक श्वान के पास पहुंच जाते है व अप्रिय घटना घट जाती है।

नगर निगम द्वारा शहर में बढते डॉग बाईट को दृष्टिगत रखते हुए, शहर के विभिन्न रहवासी संगठनो के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने साथ ही आमजन में रेबिज बीमारी की रोकथाम हेतु कुछ सामान्य उपाय जिसमें श्वान को सताये या छेड़े नहीं, श्वान के खाना खाते समय उनके पास न जाए, श्वान के काटने पर तुरंत घर के वयस्क सदस्य को सूचना दें, पार्क एवं गार्डन में घुमते समय श्वान से दूर रहे व हमेशा वयस्क सदस्य साथ रहे, घर में पालतू श्वान होने पर समय-समय पर टीकाकरण आवश्य करावे आदि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही रेबिज एवं श्वान के काटने से बचाव हेतु स्कूल स्तर पर ही बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
अधिकारियों द्वारा इस संबंध में शहर के आमजन के साथ ही अन्य संस्थाओ से आवारा श्वानो की आक्रामकता कम करने के लिए उनके खाने पीने की व्यवस्था और दोस्ताना माहौल देने के उददेश्य से एक संतुलित पोषक आहार मिलता रहे एवं फीड करवा रहे व्यक्ति को कोई व्यवधान उत्पन्न न हो, इस हेतु आमजन या संस्था को निगम द्वारा अधिकृत फीडर कार्ड जारी किया जा रहा है, जिससे जनभागीदारी के उददेश्य से रहवासी संघो को उक्त कार्य में सम्मिलित भी किया जा रहा है।
डॉग बाईट को रोकने के साथ ही श्वान के खाने पीने की व्यवस्था व दोस्ताना माहौल देने के उददेश्य से शहर की विभिन्न कॉलोनी या रहवासी संघ से उक्त अभियान में भागीदारी कर अपने क्षेत्र में फीडिंग पाईन्ट चिन्हित कर आमजन या संस्था को फीडर कार्ड जारी किए कर जनभागीदारी के उद्देश्य से उक्त कार्य में सम्मिलित व सहयोग करने की अपील की गई।
ये भी पढ़े- Burhanpur News: यूनेस्को की लिस्ट में खूनी भंडारा, ऐसे काम करती है 400 साल पुरानी मुगल कालीन पाइप लाइन












Click it and Unblock the Notifications