Burhanpur News: यूनेस्को की लिस्ट में खूनी भंडारा, ऐसे काम करती है 400 साल पुरानी मुगल कालीन पाइप लाइन
इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले की ऐतिहासिक धरोहर कुंडी भंडारा को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में जोड़ा गया है। इंदौर संभाग के खूनी भंडारा बुरहानपुर सहित प्रदेश की छह धरोहरों को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होंगी। इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

उल्लेखनीय हैं कि, ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा बुरहानपुर और रामनगर मंडला का गोंड स्मारक को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में सम्मिलित किया गया है।
संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया की, यह बहुत ही गर्व की बात है कि, इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले की ऐतिहासिक धरोहर कुंडी भंडारा को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में जोड़ा गया है। सभी बुरहानपुर जिले वासियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
जानिए क्या है कुंडी भंडारा
विश्व प्रसिद्ध भूमिगत जल वितरण प्रणाली कुंडी भंडारा। इसमें करीब 108 कुंडिया बनाई गई थीं। इस भूमिगत जल संरचना से आज भी पानी की अविरल धारा बह रही है, इससे उपनगर लालबाग के 40 हजार से ज्यादा घरों तक आज भी शुद्ध पानी पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, मध्यप्रदेश की महान संस्कृति एवं सभ्यता विश्व पटल पर भी प्रतिष्ठित हो रही है। यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में मध्यप्रदेश की छह धरोहरों को सम्मिलित किया गया है। मध्यप्रदेश की अद्भुत एवं सांस्कृतिक धरोहर अब विश्व धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित होंगी। इस गौरव के क्षण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय हैं कि, ग्वालियर किला, धमनार का ऐतिहासिक समूह, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, चंबल घाटी के रॉक कला स्थल, खूनी भंडारा बुरहानपुर और रामनगर मंडला का गोंड स्मारक को यूनेस्को के विश्व हेरिटेज सेंटर द्वारा भारत की अस्थायी सूची में सम्मिलित किया गया है।
ये भी पढ़े- MP News: हेलीकॉप्टर से करें उज्जैन-ओंकारेश्वर की यात्रा, कितना लगेगा शुल्क, कैसे होगी बुकिंग, जानिए












Click it and Unblock the Notifications