MP: दर्द से परेशान थी महिला, पेट में इस चीज को देख डॉक्टर के भी उड़े होश
इंदौर, 25 जुलाई: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाले मामला सामना आया है, जहां महिला को कई दिनों से लगातार पेट दर्द की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, वहीं जब महिला अपने पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची, तो डॉक्टरों ने महिला के पेट की जांच की जिसमें डॉक्टरों ने महिला के पेट में हेयरपिन होने की जानकारी महिला को दी, पेट में हेयरपिन होने के कारण महिला को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, वहीं इसके बाद शहर के अनुभवी डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया और हेयरपिन को निकालने में सफलता हासिल की है.

कुछ ऐसा था हैरान करने वाला मामला
शहर के इंडेक्स हॅास्पिटल में 46 वर्षीय महिला को डॅाक्टरों के बेहतर मार्गदर्शन के कारण पेट दर्द के परेशानी से निजात मिल सकी। मेडिसिन विभाग की डॅा. रविजा प्रसाद ने बताया कि 20 जुलाई को महिला उनके पास आई और पेट दर्द के साथ भूख न लगने की जानकारी दी। जब एंडोस्कोपी के जरिए आयुष्मान योजना में महिला का इलाज शुरू किया गया है। उनके पेट में एक हेयरपिन दिखाई दी। इसी कारण महिला को खाना खाने में दिक्कत और पेट दर्द की समस्या हो रही थी। डॅाक्टरों की टीम ने पेट की दूरबीन से जांच के बाद हेयरपिन को निकालने के लिए इलाज की शुरूआत की। इसमें डॅाक्टरों की टीम को सफलता मिली।

महिला को मिला पेट दर्द में आराम
महिला को एक बार फिर से सामान्य दिनचर्या के साथ ही पेट दर्द की परेशानी से आराम मिल सका है। एंडोस्कोपी के बाद डॅाक्टर द्वारा महिला का दवाईयों से सतत इलाज कर रहे है। इससे हेयरपिन के कारण पेट में हुए घावों को ठीक करने में मदद मिल सकेगी। उधर, महिला और उसके परिवारजनों ने डॉक्टरों की टीम का आभार जताया है, तो वहीं शहर के डॉक्टरों के द्वारा किए गए सफल ऑपरेशन की चर्चा पूरे शहर में हो रही है.

पहले भी आ चुके हैं कई सारे केस
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो पहले भी इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से इस तरह के अलग-अलग मामले निकलकर सामने आ चुके हैं, जिनमें सामान्यत: लोग किसी ऐसी चीज का सेवन जाने अनजाने में कर लेते हैं, जिसके चलते उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं इस बार सामने आए इस मामले में डॉक्टरों की टीम ने सफलतापूर्वक महिला के पेट से हेयरपिन निकाली है.












Click it and Unblock the Notifications