Indore news: दुकान पर कब्जे की बात को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, पुलिस ने सामने ही दे दना दन

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक संगठन से जुड़े कुछ लोगों का विवाद व्यापारियों के साथ हो गया, जिसमें दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है।

indore

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दो पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है, जहां शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में एक संगठन से जुड़े कुछ लोगों का विवाद व्यापारियों के साथ हो गया, जिसमें दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट की है। वहीं इस घटनाक्रम के बाद व्यापारियों की शिकायत पर संगठन विशेष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उधर, इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ही गुट एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उधर, अब वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Recommended Video

    सड़क पुलिस के सामने दे दना दन,दुकान पर कब्जे के कारण विवाद

    कुछ ऐसा है मामला

    दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो गुट आपस में विवाद करते दिखाई दे रहे हैं, जहां एक गुट, दूसरे गुट को पीटता दिखाई दे रहा है। उधर, पुलिस दोनों ही गुटों को समझाने की कोशिश कर रही है, जहां दोनों ही गुट समझने को तैयार नहीं है, और एक-दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। वहीं पुलिस द्वारा दोनों ही गुटों को समझाने के बाद दोनों ही गुटों के कुछ लोगों को पुलिस थाने ले जाया गया, जहां दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने दोनों ही गुटों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

    इस कारण हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने बिल्डिंग की बाथरूम पर कब्जा कर लिया था, जहां उन्होंने यहां एक दुकान खोलकर ऑटो डील संचालक को किराए पर दे दी, जिसके बाद ऑटो डील संचालक ने यहां गाड़ियां खड़ी करनी शुरू कर दी, जिससे बिल्डिंग के व्यापारियों को टॉयलेट आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं इसके बाद जब व्यापारियों ने दुकान संचालक को समझाने की कोशिश की तो दुकान को किराए पर देने वाले युवक ने व्यापारियों के साथ विवाद किया, जहां विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए, और एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही गुटों को अलग-अलग करते हुए थाने लाकर बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की है। दोनों ही गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    ये भी पढ़े- Ujjain news: तेज रफ्तार कार में बना रहे थे Live Video, सड़क हादसे में उड़े 3 दोस्तों के चिथड़े

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+