Indore News: 3 बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया, प्रेग्नेंट होते ही गर्भपात कराया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां तीन बच्चों की मां के साथ पहले युवक ने दोस्ती बढ़ाई और फिर प्यार का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। महिला ने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक शादी की बात से मुकर गया। वहीं इसके बाद अब महिला ने पुलिस में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।

महिला और युवक की दोस्ती कुछ सालों पहले हुई थी, जहां धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद युवक ने महिला को किराए पर मकान दिलवाया, और फिर धीरे-धीरे युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया। वहीं इसके बाद युवक ने महिला के साथ संबंध बनाए, और प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात करवा दिया।

Indore

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, कम उम्र में उसकी शादी हो गई थी, जिसके बाद पहले पति से उसे तीन बच्चे हुए। वहीं इसके बाद पहले पति से महिला ने तलाक ले लिया। इसके बाद महिला ने प्रेम विवाह किया। कुछ दिनों तक प्रेम विवाह ठीक-ठाक चला। वहीं इसके बाद जिस युवक से महिला का प्रेम विवाह हुआ था, उसके दोस्त ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, जिसके बाद महिला के दूसरे पति ने भी उसे छोड़ दिया। वहीं जैसे ही महिला के तलाक की जानकारी युवक को लगी, युवक ने महिला को किराए से कमरा दिलवा दिया, इसके बाद धीरे-धीरे युवक ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, और कई बार संबंध बनाए।

महिला ने बताया कि, लगातार संबंध बनाने के कारण महिला प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां युवक ने महिला को गर्भपात की दवाई देती थी, जिसके बाद महिला को लगातार दिक्कत होने लगी, और महिला का गर्भपात हो गया। वहीं इसके बाद महिला को पता चला कि, युवक ने जो दवाई दी थी, वह गर्भपात की थी। युवक की हरकत का पता लगता ही महिला ने पुलिस से उसकी शिकायत की है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े- Indore News: तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, शादी का झांसा देकर गलत काम किया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+