Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore News: बच्चे की गर्दन पर चाकू रख मां के साथ गलत काम किया, पति का दोस्त गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने मॉडलिंग करने वाली महिला को मॉडल से मिलने के बहाने दुष्कर्म किया है। आरोपी ने महिला के दूध मुंहे बच्चे की गर्दन पर चाकू रख महिला को ब्लैकमेल किया, और फिर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के साथ वीडियो और फोटो भी बना लिए थे।

पीड़िता मॉडलिंग करती है। यही कारण था कि, पति के दोस्त ने पीड़िता को अच्छे मॉडल से मिलवाने का बहाना कर घर बुला लिया। वहीं इसके बाद पीड़िता के बच्चे के गर्दन पर चाकू रख पीड़िता के साथ गलत काम किया और फोटो और वीडियो बना लिए। वहीं इसके बाद फोटो और वीडियो दिखाकर आरोपी लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा, और गलत काम को अंजाम देता रहा।

Indore

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह मॉडलिंग करती है, जहां के पति के दोस्त ने उसे किसी अच्छे मॉडल से मिलाने की बात कहकर अपने घर बुलाया था, जिसके बाद मॉडल ने पूछा कि जिससे मिलना है, वह कहां है तो आरोपी ने पीड़िता के बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया। वहीं इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया। इतना ही नहीं आरोपी ने वीडियो और फोटो भी ले लिए, जिसको दिखाकर वह लगातार पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। वहीं आरोपी के लगातार ब्लैकमेल करने के बाद पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम अपने पति को बताया, इसके बाद पति के साथ पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ शिकायत की है।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इधर, पुलिस अब आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पीड़िता के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़े- Indore News: हत्या के आरोपी ने पुलिस पर किया फायर, शॉर्ट एनकाउंटर में हुआ घायल

Dispute Between Woman And Husband Friend, Indore News, Madhya Pradesh News, Indore Dispute News, इंदौर न्यूज, मध्यप्रदेश न्यूज
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+