लड़की ने युवक पर किया चाकू से हमला, इस बात का निकाला बदला

इंदौर, 11 मई: शहर में दिनों दिन अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां अब युवतियां भी अपराध की दुनिया में कदम रखने लगी हैं. युवती से बात नहीं करना एक युवक को इतना भारी पड़ गया कि, नाराज युवती ने युवक पर चाकू से दनादन हमला कर दिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. घटना संयोगितागंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां युवती ने युवक को बात करने के बहाने बुलाया और फिर दनादन चाकू से वार कर दिए. युवक और युवती के बीच पहले से दोस्ती थी, जहां युवक के बात करने से मना करने पर नाराज युवती ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं शहर में हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, कुछ लोगों ने तुरंत इस वारदात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

indore

युवती को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक और युवती पहले से ही दोस्त थे, जहां युवक ने युवती से मिलने और बातचीत करने के लिए मना कर दिया था, जिसके बाद नाराज युवती ने युवक को मिलने बुलाया, और बातचीत के दौरान यह घटना घट गई. फिलहाल, युवक का इलाज जारी है, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को हिरासत में ले लिया है. वहीं पुलिस अब युवती से पूछताछ कर रही है.

लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटना

मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं, जहां इन वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करती नजर आ रही है. बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी कि शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी की वारदातों पर आखिर कब तक लगाम लग पाती है7 और आखिर कब तक इंदौर शहर एक बार फिर शांति का टापू बनेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+