Indore news: स्टूडेंट से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की बीच सड़क पर पिटाई, ऐसे सिखाया सबक
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक युवक को पीटते नजर आ रहे थे। ये लोग युवक को निर्वस्त्र कर पीट रहे थे। जानकारी के मुताबिक यह लोग जिस युवक को पीट रहे थे, वह एक निजी कोचिंग का टीचर है, जहां उस पर छात्र के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था।
जानकारी के मुताबिक आरोपी टीचर की हरकतों से परेशान होकर युवती ने आरोपी टीचर की शिकायत अपने परिजनों से की थी। इसके बाद आरोपी टीचर से बात करने पहुंचे परिजनों ने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। वहीं परिजनों आरोपी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कुछ ऐसा है मामला
इंदौर में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने अपने टीचर पर छेड़छाड़ करने और गलत नजर से देखने का आरोप लगाया है, जहां छात्रा ने यह बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद परिजन आरोपी टीचर से बात करने इंदौर पहुंचे थे। वहीं बातचीत के दौरान आरोपी टीचर परिजनों से अभद्रता कर रहा था, जिससे नाराज होकर परिजनों ने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं परिजनों ने आरोपी टीचर की पिटाई करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। वहीं परिजनों ने आरोपी टीचर को काफी देर तक पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जमकर हुई टीचर की पिटाई
छात्रा ने पुलिस को बताया कि, आरोपी टीचर ने उसे टारगेट कर लिया था, जहां टीचर उसे बार-बार परेशान करता था और गलत नजरों से देखता भी था। छात्रा ने बताया कि, टीचर की हरकत की शिकायत उसने अपने परिजनों से की थी, जिसके बाद परिजन टीचर से आमने-सामने बात करना चाहते थे। वहीं इंदौर आकर जब परिजनों ने टीचर से आमने-सामने बात की तो टीचर परिजनों से भी अभद्रता करने लगा। इसके बाद परिजनों को गुस्सा आ गया, और उन्होंने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि, इस पूरे मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, तो वहीं दूसरा आरोपी फरार है।
ये भी पढ़े- MP Weather Update: सितंबर में इंदौर तरबतर, 2 दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा












Click it and Unblock the Notifications