MP Weather Update: सितंबर में इंदौर तरबतर, 2 दिन बाद फिर बरसेंगे बदरा
मध्य प्रदेश पर मानसून एक बार फिर मेहरबान नजर आ रहा है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल में भी लगातार बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। इस बीच का इंदौर में सितंबर के शुरुआती 10 दिनों में 7 इंच के आसपास बारिश दर्ज की गई है। वहीं दो दिन बाद एक बार फिर से नया सिस्टम तैयार हो जाने के बाद इंदौर में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा।
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो इंदौर में बारिश का आंकड़ा जून, जुलाई और अगस्त के मुकाबले सितंबर में ज्यादा रहा है, जहां जून जुलाई और अगस्त में कम हुई बारिश का आंकड़ा सितंबर के 10 दिनों में ही छू लिया गया है।

इंदौर जिले में ऐसा रहा बारिश का आंकड़ा
पिछले 24 घंटे में इंदौर जिले में 33.3 मिलीमीटर (सवा इंच से अधिक) औसत वर्षा हुई है। इस अवधि में सर्वाधिक 52.6 मिलीमीटर (2 इंच से अधिक) बारिश देपालपुर में दर्ज की गई है। इसके साथ ही जिले के इंदौर क्षेत्र में 39.7 मिलीमीटर (डेढ़ इंच से अधिक), सांवेर में 44.4 मिलीमीटर (लगभग पौने दो इंच), गौतमपुरा में 46.5 मिलीमीटर (पौने दो इंच से अधिक) तथा हातोद क्षेत्र में 16 मिलीमीटर (आधा इंच से अधिक) बारिश हुई है। इसे मिलाकर इंदौर जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक 905.2 मिलीमीटर (साढ़े 35 इंच से अधिक) औसत वर्षा हो चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में जिले में 846.6 मिलीमीटर (सवा 33 इंच से अधिक) औसत वर्षा दर्ज की गयी थी। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक जिले के वर्षामापी केन्द्र इंदौर में 806.4 मिमी., महू में 770 मिमी., सांवेर में 1017.4 मिमी., देपालपुर में 1260.6 मिमी., गौतमपुरा में 805.7 मिमी. और हातोद में 770.8 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक बार फिर मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां मालवा-निमाड़ अंचल के भी लगभग सभी जिलों में बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है। प्रमुख तौर पर खंडवा खरगोन, उज्जैन और इंदौर जिले में बारिश का सिलसिला देखने मिला है। बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो चुका है, जहां चारों ओर हरियाली छा गई है, तो वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने मिल रही है। इधर, बारिश का इंतजार कर रही सोयाबीन की फसल भी अब लहलाने लगी है। उधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वह बारिश का सिलसिला पूरे महीने तक जारी रह सकता है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: मानसून हुआ मेहरबान, मालवा-निमाड़ में ऐसा ही बना रहेगा मौसम का मिजाज












Click it and Unblock the Notifications