Indore: फुटपाथ से सामान हटाते ही दुकानदारों को आया गुस्सा, अधिकारियों से हुई तीखी बहस

Diwali 2024 से पहले इंदौर शहर में सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जहां इस कार्रवाई के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के सपना संगीता रोड पर दुकान के बाहर से सामान हटाने पहुंची टीम की दुकानदारों से भिंडत हो गई।

बस फिर क्या था, जमकर हंगामा होता देख एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाईश देते हुए विवाद को सुलझाने में अपनी अहम भूमिका निभाई. साथ ही मनीष मामा ने दुकानदारों से खास अपील की है.

Indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, ये पूरा मामला शहर के सपना संगीता इलाके में हुआ, जहां फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का विवाद दुकानदारों से हो गया, विवाद की सूचना मिलते ही एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाने हुए दुकानदारों को समझाई दी. दुकानदारों से आरोप लगाते हुए बताया की, त्योहार पर परेशान किया जा रहा है, जहां दुकान के बाहर लगा डेकोरेशन टीम ने उठवा लिया, इतना ही नहीं दुकानदारों ने बताया की, दुकान में सामान लेने आने वाले लोगों का चालान भी बना दिया गया.

कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो फुटपाथ से सामान हटाने की कार्रवाई निरंतर चलती रहती है, इसका दिपावली के त्योहार से कोई लेना देना नहीं है. विवाद की सूचना मिलने ही मौके पर पहुंचे एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा मामा ने दुकानदारों को समझाई दी, साथ ही उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था का ध्यान रखते हुए सामान फुटपाथ और सड़क पर ना रखने की अपील की है.

इधर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने राजवाड़ा के आसपास दुकान लगाकर सामान बेचने वालों को बड़ी सौगात देते हुए दिपावली पर बिना ट्रैफिक बाधित करे सामान बेचने की छूट दी है.

ये भी पढ़े- Indore News: कमिश्नर का एक्शन अंदाज, इस सड़क का निरीक्षण कर जाने हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+