Indore News: पत्नी की दोस्त को मिलने बुलाया, मौका पाकर पटवारी ने किया गलत काम

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां आरोपी पटवारी ने अपनी पत्नी की दोस्त को अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर नशे की हालत में महिला के साथ गलत काम किया है। महिला ने पटवारी पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज की है।

आरोपी पटवारी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब पत्नी की दोस्त पत्नी से मिलने घर आई थी, उस वक्त पत्नी नहीं मिली, तो पटवारी ने पत्नी की दोस्त को चाय पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ होने के चलते वह बेसुध हो गई, जिसके बाद पटवारी ने गलत काम किया है।

Indore

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी से उसकी मुलाकात लगभग 3 साल पहले हुई थी, जहां आरोपी की पत्नी उसकी दोस्ती थी। वहीं धीरे-धीरे महिला का आरोपी के घर आना जाना शुरू हुआ, जिसके बाद जब एक समय वह आरोपी की पत्नी से मिलने पहुंची, तो आरोपी की पत्नी घर पर नहीं मिली, जिसके बाद आरोपी ने महिला को चाय पिलाई, और महिला बेहोश हो गई। वहीं बेहोशी की हालत में आरोपी पटवारी ने महिला के साथ गलत काम किया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है की आरोपी पटवारी पर इससे पहले भी अलग-अलग तरह के आरोप लगा चुके हैं। वहीं अब एक बार फिर आरोपी पटवारी पर महिला ने नशे की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि, आरोपी पटवारी ने दुष्कर्म करने के बाद फोटो और वीडियो बना लिए, जिसे वायरल करने की वह लगातार धमकी दे रहा है। वहीं अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है, जहां पुलिस आरोपी पटवारी और पीड़ित महिला से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी कर रही थी गलत काम, पति ने देखा तो मिली दर्दनाक सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+