Indore News: बॉयफ्रेंड के साथ पत्नी कर रही थी गलत काम, पति ने देखा तो मिली दर्दनाक सजा
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, जहां पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम देने के लिए लूट की वारदात की कहानी बनाई थी। वहीं इसके बाद जब पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
पत्नी ने पुलिस को लूट की वारदात होने की झूठी कहानी सुनाई थी, जिसके बाद पुलिस के मामले की जब जांच की तो मामला कुछ और निकाला, इसके बाद पुलिस ने पत्नी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया, और पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया। वहीं अब पुलिस ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पति अक्सर अपनी पत्नी से मारपीट करता था, जहां इसकी जानकारी जब पति के परिचित को लगी तो उसने मृतक की पत्नी के साथ नजदीकी बढ़ाई, इसके बाद दोनों के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। वहीं धीरे-धीरे मृतक के घर आरोपी का आना-जाना शुरू हुआ, जिसके बाद मृतक ने आरोपी और उसकी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद मृतक ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर दोनों ने मृतक को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई, और इसी के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
घटना वाले दिन पत्नी अपने पति को लेकर साडू भाई के घर गई थी, जहां से दोनों ने पैसे लेने के बाद रास्ते में शराब पी और शराब के नशे में धुत पति को पत्नी जंगल में ले गई, जहां जंगल में ले जाते ही उसका बॉयफ्रेंड भी मौके पर पहुंच गया। वहीं दोनों ने पति को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पत्नी ने घर पहुंच कर लूट के वारदात होने की फर्जी कहानी सभी को बताई। फर्जी कहानी के बाद जब पुलिस को मामले की शिकायत की गई तो पुलिस ने पत्नी और बॉयफ्रेंड से सख्ती से पूछताछ की, इसके बाद दोनों ने जुर्म कबूल करते हुए अपने पति को मौत के घाट उतारने की बात कबूली है। वहीं पुलिस दोनों को जेल भेज रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा महिला के साथ होटल में किया गलत काम, फिर राजस्थान में बेचा












Click it and Unblock the Notifications