Indore news: सनसनीखेज गोलीकांड का VIDEO आया सामने, बेकसूरों पर गोलियां बरसाते दिखा सिरफिरा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से सनसनीखेज गोलीकांड का मामला सामने आया है, जहां देर रात शहर की कृष्ण बाग कॉलोनी में कुत्ता घुमाने के बाद पर हुए विवाद में सिक्योरिटी गार्ड ने पड़ोसियों पर गोली चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं अब इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिरफिरा लोगों पर गोलियां बरसाते दिखाई दे रहा है.
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, जहां पुलिसकर्मियों ने पड़ोसियों के साथ मिलकर मृतक और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां कॉलोनी के सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। उधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक को जप्त कर लिया है।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, घटनाक्रम देर रात का है, जब आरोपी अपने कुत्ते को घुमा रहा था। इस दौरान एक अन्य कुत्ता सामने आ गया, और दोनों कुत्ते आपस में लड़ने लगे, जिसे देख एक परिवार ने आपत्ति ली तो बहस हो गई। वहीं विवाद बढ़ने पर आरोपी गार्ड घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकाला, और दनादन गोलियां चलाने लगा। गोलियों की आवाज सुनते ही लोग इधर-उधर भागने लगे, इतने में कुछ गोलियां जाकर दो युवकों को लग गई, जहां अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई, तो वहीं इस घटनाक्रम में 6 लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आरोपी शहर के एक निजी बैंक में सुरक्षाकर्मी का काम करता है। यही कारण है कि, उसके पास लाइसेंसी बंदूक मौजूद थी। आरोपी ने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से लोगों पर दनादन वार किए हैं। जानकारी के मुताबिक जिन दो लोगों की इस पूरे घटनाक्रम में मौत हो गई है, वह आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जप्त कर ली है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं जिस घटनास्थल पर यह घटनाक्रम घटित हुआ है, वहां चारों तरफ खून ही खून फैला नजर आ रहा था।
ये भी पढ़े- MP News: चलती बाइक के टायर में फंसा बच्ची का हाथ हुआ धड़ से अलग, इस तरह डॉक्टरों ने फिर से जोड़ा












Click it and Unblock the Notifications