MP News: चलती बाइक के टायर में फंसा बच्ची का हाथ हुआ धड़ से अलग, इस तरह डॉक्टरों ने फिर से जोड़ा

मध्य प्रदेश के खरगोन से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां चलती बाइक में एक मां का दुपट्टा टायर में फस गया, जिसके चलते मां और बेटी दूर जा गिरे। इस दौरान 4 साल की मासूम का हाथ भी बाइक के पहिए में फंसकर धड़ से अलग हो गया। यह देखते ही घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।

घटनाक्रम 15 अगस्त की दोपहर खरगोन जिला मुख्यालय से दूर स्टैंड चौकी का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में नज़र आ रहा है कि, एक लड़की को एक व्यक्ति गोदी में उठा कर ले जा रहा है, जिसका एक हाथ धड़ से अलग नजर आ रहा है।

Indore

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक एक परिवार बाइक से जा रहा था, तभी अचानक पीछे बेटी महिला का दुपट्टा बाइक के पिछले टायर में उलझ गया, जिसके चलते सभी लोग बाइक से नीचे गिर गए। इतने में बाइक पर बैठी 4 साल की बच्ची का हाथ टायर में उलझ गया, जिससे वह धड़ से अलग हो गया। जैसे ही लोगों ने बच्ची का हाथ धड़ से अलग होता देखा, वैसे ही लोग सहम गए, जहां कुछ लोगों ने हिम्मत जुटाकर बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने 5 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद बच्ची का हाथ जोड़ने में सफलता हासिल की है।

5 घंटे की लंबी चली सर्जरी

जानकारी के मुताबिक घायल बच्ची को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब 5 घंटे की सर्जरी के बाद बच्ची को फिर से ठीक करते हुए उसका हाथ धड़ से जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। डॉक्टरों ने बताया कि, एक्सपर्ट की टीम ने यह पूरा ऑपरेशन किया, जहां इस ऑपरेशन में लगभग 5 घंटे का वक्त लगा है, लेकिन फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि अब यह दूसरे हाथ की तरह पूरी तरह से काम कर सकेगा। फिलहाल, बच्ची पूरी तरह से यह स्वस्थ है, जहां वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore news: ओवरटेक करने की बात पर विवाद, बदमाशों से युवक को उतारा मौत के घाट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+