Indore news: बीच सड़क पर बवाल, निगमकर्मियों ने जमकर की युवकों की पिटाई

इंदौर में निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी कुछ युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम कर्मचारियों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी कुछ युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर नजर डालें तो इसमें नगर निगम के कर्मचारी कुछ युवकों को सड़क पर लेट कर उन्हें लाठी और डंडों से पीट रहे हैं।

नगर निगम के कर्मचारी युवकों को कदर बर्बरता से पीट रहे हैं। उधर, वीडियो सामने आने के बाद शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने नगर निगम कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

indore

कुछ ऐसा ही पूरा मामला

Recommended Video

      Video: स्वच्छता के नाम पर निगमकर्मियों की गुंडागर्दी, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

      पूरा मामला शहर के पटेल ब्रिज का बताया जा रहा है, जहां रविवार की देर रात 3 से 4 युवकों को नगर निगम के कर्मचारियों ने जमकर पीटा। बताया जा रहा है कि, युवकों द्वारा कचरा सड़क पर फेंकने की बात से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जहां नगर निगम के कर्मचारियों ने युवकों को सड़क पर लेट कर जमकर पीटा लाठी और डंडों से नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा की गई। युवकों की पिटाई देख राहगीर भी सहम गए। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा पिटाई करने के बाद आमजन में युवकों को एवं अस्पताल भिजवाया, जहां अब दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम कर्मचारी युवकों को पीटते दिखाई दे रहे हैं।

      पहले भी आ चुके हैं मामले

      यह पहला मौका नहीं है, जब इंदौर नगर निगम के कर्मचारी के द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। इससे पहले भी अलग-अलग मामलों में इंदौर नगर निगम के कर्मचारियों पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर शहर के बीच युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है, जिसमें नगर निगम के कर्मचारी कुछ युवकों को लाठी डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। उधर, अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शहर वासी अलग-अलग तरह के आरोप नगर निगम के कर्मचारियों पर लगा रहे हैं। बता दें कि इंदौर ने स्वच्छता का छक्का लगाया है, तो वहीं अब इंदौर स्वच्छता का सातवां आसमान होने की तैयारी कर रहा है, इस बीच इस तरह के वीडियो नगर निगम कर्मचारियों की कार्य शैली पर सवाल उठाते हैं।

      ये भी पढ़े- MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, भोपाल और इंदौर में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+