MP में भीषण गर्मी का प्रकोप, भोपाल और इंदौर में अब इस दिन से खुलेंगे स्कूल
MP में बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर में कलेक्टर ने स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई है। पहले इन दोनों ही शहरों में स्कूल 15 जून से खुलने थे जो अब 19 जून से खुलेंगे।
मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर में कलेक्टर ने स्कूल खुलने की तारीख आगे बढ़ाई है। पहले इन दोनों ही शहरों में स्कूल 15 जून से खुलने थे जो अब 19 जून से खुलेंगे।
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पर पहुंच गया है, ऐसे में लोग लगातार बढ़ती गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। गर्मी में लोगों को डिहाइड्रेशन समेत तमाम बीमारियां भी हो रही है। संभवत: इसी को देखते हुए राजधानी भोपाल और इंदौर में कलेक्टर ने स्कूलों की खुलने की तारीख आगे बढ़ाई है।

प्रदेश में इन दिनों गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर, लगातार बढ़ते गर्मी के प्रकोप और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसका पालन कर लोग लू से बचाव कर सकते हैं।
Recommended Video

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां गर्मी ने अपनी दस्तक देती है। वहीं प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में तापमान लगातार बढ़ते चला जा रहा है। अंचल के इंदौर, खरगोन, अलीराजपुर, खंडवा और धार जिले में तापमान बढ़ने से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं।
लगातार बढ़ रही गर्मी
देश के साथ ही प्रदेश में भी गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में भी गर्मी लगातार बढ़ती चली जा रही है। अंचल के इंदौर, बड़वानी खरगोन, खंडवा, धार, अलीराजपुर और झाबुआ जिले में लगातार बढ़ते तापमान के चलते लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। उधर, बुरहानपुर के भी यही हाल नजर आ रहे हैं, जहां अंचल में सर्वाधिक गर्मी पड़ती दिखाई दे रही है। हाल ही में लोगों को दो तरह के मौसमों का सामना भी करना पड़ रहा है, जहां कभी गर्मी सताती है, तो कभी हल्की बूंदाबांदी और बादल लोगों को परेशान करते हैं।
ये भी पढ़े- MP news: अलग-अलग जिलों की 6 महिला जज बर्खास्त, क्या है पूरा मामला, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications