Indore News: बीच सड़क पर भिड़े निगमकर्मी और ठेले वाले, कांग्रेसी बोले- ये अत्याचार है
इंदौर में पंडरीनाथ से लेकर मोती तबेला चौराहा तक सड़कों के आसपास फल फ्रूट बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ठेले वालों और नगर निगम अधिकारियों व अधिकारियों के बीच झड़प होती दिखाई दे रही है।
वीडियो के वायरल होते ही नाराज कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव नगर निगम ने अधिकारियों एवं पीड़ित लोगों से चर्चा की है।

कांग्रेसियों ने मैदान संभाला
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया की, ठेले वालों ने बताया की, बिना सूचना दिए हमारा माल रोड पर फेंककर, अधिकारी ठेले ले गए। नगर निगम के अधिकारियों ने आते से ही सामान सड़क पर फेंक दिया। फल-फ्रूट वाले गरीब ठेले वालों पर अत्याचार करते हुए नगर निगम ने गरीब वर्ग के लोगों के साथ मारपीट की है। इसकी निंदा करते हुए जांच जांच कर नगर निगम के अत्याचार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने जब नगर निगम के मौजूद अधिकारियों से चर्चा की, और पूछा की, पूर्व में सूचना क्यों नहीं दी गई?, अधिकारियों से पूछा कि, साल 2010 में केंद्र सरकार ने फुटकर कारोबारियों के लिए जो एक्ट बनाया था, जो भी सड़कों के आसपास किनारे पर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं, उनको स्थापित करने के लिए हॉकर जोन क्यों बनाए?, प्रशासन एवं नगर निगम ने अभी प्रदेश सहित इंदौर शहर में कितने हाकर जोन बनाए हैं। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारी नहीं दे पाए। देवेंद्र सिंह यादव ने नगर निगम एवं प्रशासन से मांग की है, ठेले वालों और रोड पर कारोबार करने वालों को हॉकर जोन में जगह दी जाए, जिससे वह भी अपने परिवार का पालन पोषण कर सके।
ये भी पढ़े- Indore News: 'अमेरिका से तेज है इंदौर पुलिस', 1 घंटे में कर दिखाया ऐसा कारनामा की NRI महिला हुई खुश












Click it and Unblock the Notifications