Indore News: 'अमेरिका से तेज है इंदौर पुलिस', 1 घंटे में कर दिखाया ऐसा कारनामा की NRI महिला हुई खुश
अमेरिका से अल्प प्रवास पर इंदौर आई महिला का कीमती मोबाइल फोन व डॉक्यूमेंट सहित पर्स इंदौर के ऑटो में छूट गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 01 घंटे में ही फोन व पर्स महिला को वापस दिलवाया।
अप्रवासी महिला ने कहा कि, इतनी संवेदनशीलता एवं तत्परता से तो USA में भी कार्रवाई नहीं हो पाती। अप्रवासी महिला ने इंदौर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की प्रशंसा कर पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

अमेरिका से अल्प प्रवास पर इंदौर आई फरियादिया स्वाती पाठक जो USA अमेरिका से अपने रिश्तेदार के यहा पर इंदौर शादी के कार्यक्रम में आई थी, वो आटो रिक्शा से शापिग करने C 21 माल के सामने उतरी तो गलती से उनका पर्स आटो रिक्शा मे छूट गया था, तथा उन्हें आटो रिक्शा का नंबर भी मालूम नहीं था पर्स में उनका आईफोन, पासपोर्ट, वीजा, इंटर नेशनल डेविट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एव 15 हजार रू नगद थे।
फोन व वीजा आदि उसी पर्स में होने से वो बहुत परेशान हो गई ऑटो के बारे में पूछताछ करने लगी। फिर उन्होने इंदौर के थाना विजयनगर आकर घटना की रिपोर्ट की है। पुलिस ने तत्परता से उक्त आटो को स्कीम न 114 में 30 मिनिट के अंदर ही ट्रेस कर लिया तथा उक्त पर्स एवं मोबाइल बरामद कर फरियादिया श्रीमती स्वाती पाठक को वापस दिया गया तो बहुत खुश होकर बोली कि इतनी जल्दी तो अमेरिका की पुलिस भी ट्रेस नही कर पाती जितनी जल्दी इंदौर पुलिस की थाना विजयनगर की टीम ने कार्य किया है।
Digital Arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में धराएं। गैंग के सदस्य कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर Money Laundering के केस में फसाने का झूठ बोलकर ऑनलाइन पैसे प्राप्त कर, वारदात को अंजाम देते थे।
ये भी पढ़े- Online ठगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ एक्शन, अपराध का तरीका देख पुलिस चौंकी












Click it and Unblock the Notifications