MP: करवाचौथ पर पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देख पति हुआ गुस्सा, बच्चों के साथ खुद को दी सजा
मध्य प्रदेश के हरदा से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी दोनों बेटियों के साथ सुसाइड किया है। युवक ने पहले तो दोनों बेटियों की हत्या कर दी, और वहीं इसके बाद जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां छोटी बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिया था, तो वहीं बड़ी बेटी ने इलाज को दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी और प्रेमी के बीच अफेयर होने की बात लिखी है। वहीं इससे परेशान होकर युवक ने अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि, युवक की पत्नी हरदा के रहने वाली है, जहां हरदा के ही रहने वाले एक युवक से उसका अफेयर चल रहा था, जिसके चलते वह लगातार युवक से बातचीत करती थी, जो मृतक को पसंद नहीं आती थी। कई बार समझाने के बाद भी जब पत्नी नहीं मानी तो वह युवक ने गलत कदम उठाते हुए दोनों बच्चियों को मौत की नींद सुला दिया, वहीं खुद भी जीवन लीला समाप्त कर ली। इधर, पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
परिजनों ने बताया कि, युवक की शादी लगभग 8 साल पहले हुई थी, यहां शादी के बाद दो बच्चे हुए दोनों ही बेटियां थी, जिनमें एक की उम्र 3 साल थी, तो वहीं दूसरी की उम्र लगभग 5 साल थी। कुछ समय से मृतक की पत्नी का हरदा के रहने वाले युवक से अफेयर हो गया था, जिसके चलते युवक का लगातार युवक के घर आना जाना बढ़ गया था। वहीं करवा चौथ के दिन भी पत्नी ने युवक के साथ हरदा जाने की जिद की, जहां संभवत पत्नी और प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में युवक ने देख लिया था, जिसके बाद युवक ने यह कदम उठाया है। उधर, परिजनों और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पत्नी नहीं रही तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, केस दर्ज












Click it and Unblock the Notifications