Indore News: पत्नी नहीं रही तो शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, केस दर्ज
मध्य प्रदेश के इंदौर से शादी का झांसी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने अपनी पत्नी की मौत के बाद शादीशुदा गर्लफ्रेंड को पति से अलग किया, और फिर संबंध बनाने के बाद छोड़ दिया, जिसके बाद अब पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
इंदौर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जहां से कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें बॉयफ्रेंड ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बनाया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता और युवक एक ही स्थान पर काम करते थे, जहां दोनों में बातचीत होने पर पता चला कि, युवक की पत्नी की मौत कुछ वक्त पहले हो चुकी है, तो वहीं पीड़िता भी पति से अलग रह रही थी। इसी का फायदा उठाते हुए युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया, और फिर शादी का झांसा देने के बाद अलग-अलग स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं जब पीड़िता नहीं युवक से ही शादी की बात कही तो युवक अपनी बात से मुकर गया और शादी से इनकार कर दिया। वहीं इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए पीड़िता ने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता निजी कंपनी में नौकरी करती है। वहीं इससे पहले वह जहां काम करती थी, वहीं उसकी युवक से पहचान हुई थी, जिसके बाद युवक ने बताया था कि, उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। वहीं पीड़िता भी पति से अलग रह रही थी। इसी के चलते दोनों में गहरी दोस्ती हो गई, और फिर युवक ने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। वहीं शादी का झांसा देने के बाद युवक लगातार पीड़िता के साथ संबंध बनाता रहा, और शादी के बाद से इंकार करता रहा।
ये भी पढ़े- Indore News: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहा था पति, पत्नी के सवाल पूछने पर की पिटाई












Click it and Unblock the Notifications