Indore News: शादीशुदा महिला के साथ होटल में किया गलत काम, फिर राजस्थान में बेचा
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म कर महिला को बेचने का मामला सामने आया है, जहां इस मामले में महिला ने अपने ही देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं अब शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
महिला और उसका देवर राजस्थान का रहने वाले हैं, जहां इंदौर में सेकंड हैंड कर देखने आए थे। इस दौरान मौका पाकर देवर ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, तो वहीं महिला को राजस्थान के किसी व्यक्ति को बेच दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, वह पाइप फैक्ट्री में काम करती है, आरोपी रिश्ते में उसका देवर लगता है, आरोपी ने इंदौर में सेकंड हैंडकार सस्ते में दिलवाने का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी महिला को इंदौर लेकर आया था, जहां कार दिखाने के बाद वह महिला को होटल लेकर गया, यहां उसने महिला को ज्यूस में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद आरोपी ने महिला को तबीयत खराब होने की बात कही, और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इसके बाद आरोपी ने महिला को राजस्थान के किसी युवक को बेच दिया है। महिला ने जैसे-तैसे कर खुद को आरोपियों के चंगुल से बाहर निकाला, और पुलिस को इस मामले की शिकायत की है।
इधर, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। महिला ने बताया कि, आरोपी ने उसे धोखे से किसी युवक को बेच दिया था, जहां वह होटल से किसी स्थान पर लेकर गया, और एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए, जिस पर पहले से किसी अन्य युवक के हस्ताक्षर थे। वहीं इसके बाद उसने किसी अन्य युवक के साथ महिला को बेच दिया, जहां महिला लगभग 2 महीने अन्य युवकों के साथ रही, और फिर मौका पाकर भाग गई।
ये भी पढ़े- Indore News: शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ बॉयफ्रेंड ने की हैवानियत, अप्राकृतिक कृत्य की हद पार












Click it and Unblock the Notifications