Indore News: 'कभी शादी मत करना...', पत्नी से प्रताड़ित होकर जान देने वाले पति का संदेश
मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाला घटनाक्रम निकलकर सामने आया है, जहां पत्नी और परिजनों से पीड़ित युवक ने मौत को गले लगा लिया। वहीं पत्नी से प्रताड़ित युवक ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास और साली को बताया है।
घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस ने सुसाइड नोट जप्त करने के साथ-साथ पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें बेहद भावुक संदेश लिखते हुए युवाओं से शादी ना करने की बात लिखी गई है। बताया जाता है कि, युवक पत्नी और पत्नी के परिजनों से प्रताड़ित था। यही कारण है कि, उसने अपनी जान दे दी। साल 2019 में प्रेम विवाह के बाद से ही लगातार पत्नी और पति के बीच विवाद होने लगा था, जहां विवाद के चलते पत्नी, परिवार से अलग रहती थी। वहीं पत्नी के परिजन लगातार युवक को प्रताड़ित करते थे, जहां उन्होंने युवक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना तक का केस लगाया हुआ था।
युवक ने जो सुसाइड नोट लिखा है, उसमें, उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी सास और साली को बताया है, जहां युवक ने अपने सुसाइड नोट में लगातार पत्नी और ससुराल वालों के प्रताड़ित करने की बात लिखी है। इतना ही नहीं, युवक ने अपने सुसाइड नोट में युवाओं को संदेश देते हुए शादी ना करने की बात लिखी है। वहीं यदि युवा शादी करते हैं तो एग्रीमेंट करके शादी करने का संदेश दिया है। युवक ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता भाई भाभी और भतीजे के लिए भी भावुक कर देने वाला संदेश लिखा है। साथ ही युवक ने पत्नी और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का झूठा केस लगाने की बात लिखी है। इतना ही नहीं उसने पुलिस पर रिश्वत लेने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पतंग के मांझे से कटी जीवन की डोर, गले में धागा उलझने पर तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications