Indore News: पत्नी ने सूट पहना तो पति ने कर दी पिटाई, मार-मार कर दिया बेहाल

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी अपनी पत्नी को सूट पहनता देख इतना गुस्सा हुआ की उसने पत्नी की जोरदार पिटाई तक कर डाली। वहीं इस बात की सूचना जैसे ही पत्नी के परिजनों को लगी तो पत्नी के परिजन पति से बात करने पहुंचे।

पत्नी के परिजनों के साथ भी गुस्सैल पति ने विवाद किया, जहां बीच बचाव कर रही साली पर आरोपी ने ईंट से वार कर दिया। इतना ही नहीं साले का मोबाइल भी तोड़ दिया। वहीं अब पत्नी ने परिजनों के कहने पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Indore

पीड़िता ने बताया की, वह पति के साथ अपनी बहन के घर जा रही थी, जहां बहन के घर जाने के लिए उसने सूट पहना था, जहां पति के सूट ना पहनने की बात पर उसने बहन के घर जाने से मना कर दिया, वहीं इसके बाद बहन और भाई उसे लेने घर आ गए। वहीं बहन और भाई के सामने ही आरोपी पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा और गुस्से में साली के सिर पर ईंट दे मारी। वहीं साले का मोबाइल भी फेंक दिया। वहीं इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता MPPSC की तैयारी कर रही है, बहन की घर सूट पहनकर जाने की बात पर पति से विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने परिजनों के साथ ही पत्नी को पीट दिया। वहीं पत्नी के परिजनों के साथ भी अभद्रता की थी. इधर, पुलिस ने उक्त मामले में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े- Khargone News: शादीशुदा महिला से था दोस्त का अफेयर, घर वालों को बताने पर दी दर्दनाक सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+