Indore News: इंदौर के भावना हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सामने आई सच्चाई

मध्यप्रदेश के इंदौर में महालक्ष्मी नगर में हुए भावना हत्याकांड का पर्दाफाश, पुलिस थाना लसुडिया द्वारा आरोपियो को कसोल हिमाचल प्रदेश से वापस लौटते समय ग्वालियर बायपास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल तथा भारी मात्रा में जिंदा राउंड एवं फ्लैट की तलाशी में 28 मोबाइल, 4 लैपटॉप तथा 30 बैंक पासबुक व 50 एटीएम कार्ड सहित लाखों का हिसाब किताब बरामद हुआ है।

झांसी, कानपुर होते हुए आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। शराब पार्टी करते समय हुए विवाद में महिला साथी पर चलाई गोली थी। पूछताछ में आरोपियों ने, ऑनलाइन सट्टा एप के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में ऑनलाइन सट्टा संचालन का काम करना बताया था।

Indore

मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब एक पार्टी के दौरान रिवाल्वर से निकली गोली महिला की आंख में जा लगी थी, जिसके बाद महिला को घायल अवस्था में महिला के साथी अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। वहीं महिला को अस्पताल में छोड़ उसके दोस्त फरार हो गए थे, जिसके बाद पुलिस फरार दोस्तों की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार, पुलिस को सफलता हासिल हुई, और पुलिस ने फरार दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद अब पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस टीम को पुरस्कृत किया

ड्रग तस्करों के विरुद्ध आज़ाद नगर अनुभाग की प्रभावी कार्रवाई की सराहना कर, डीजीपी मध्यप्रदेश द्वारा पूरी टीम को पुरस्कृत किया। इंदौर के आजाद नगर अनुभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित विशेष दल द्वारा दिनांक 15/2/2025 से 24/3/2025 तक की अवधि में एनडीपीएस एक्ट के 04 प्रकरणों में 12 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर 3.19 करोड़ रुपए की एम.डी. ड्रग्स व 1 लाख रुपए का गांजा का जप्त कर, ड्रग्स तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा किए गए, अच्छे कार्य की सराहना करते हुए, पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना जी द्वारा टीम प्रभारी श्री करणदीप सिंह (भा.पु.से.) ए.सी.पी आजाद नगर को प्रशस्ति पत्र व टीम के अन्य प्रत्येक सदस्य को 10 -10 हज़ार के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। उक्त पुरस्कार प्राप्त होने पर, पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा भी एसीपी आज़ाद नगर व सभी पांचों पुलिसकर्मियों के कार्य की प्रशंसा कर उन्हें बधाई दी, और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत व लगन से कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।

ये भी पढ़े- Indore News: जामगेट लूट और दुष्कर्म पर कोर्ट का फैसला, आखिरी सांस तक जेल में रहेंगे आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+