MP news: मुस्लिम से निकाह करने पर पिता को आया गुस्सा, थाने में ही जिंदा बेटी को उढ़ाया कफन

मध्यप्रदेश के मंदसौर से हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है, जहां मुस्लिम युवक से निकाह करने पर पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने थाने में ही अपनी बेटी को कफन और फूलों की माला पहना दी। साथ ही पिता ने अपनी बेटी को हमेशा के लिए मरा हुआ समझने की बात तक कह डाली। वहीं अब इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस थाने में हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी परिजन ने अपने मोबाइल से बना लिया, और फिर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए 3 पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश दे दिए हैं।

indore

कुछ ऐसा है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाने के अंतर्गत घटित हुआ, जहां थाना क्षेत्र के कयामपुर गांव में रहने वाली हिंदू लड़की ने डेढ़ साल पहले मुस्लिम युवक के साथ घर से भाग कर निकाह कर लिया था। वहीं अब युवती ने निकाह करने के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया है। उधर, युवती के पिता ने थाने में अपने बेटी की गुमशुद की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जहां पुलिस तलाश में पता चला की युवती निकाह करने के बाद अपने पति के साथ मुंबई रहने चले गई है। वहीं इसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी लड़की के परिजनों को दी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर लड़की को कफन और माला पहना दी।

युवती को पहनाया कफन

जानकारी के मुताबिक परिजनों की शिकायत के आधार पर युवती को अपने बयान दर्ज कराने थाने आना था, जहां युवती के साथ उसके परिजन भी पहुंच गए, और युवती को समझने का प्रयास किया, लेकिन लंबे वक्त तक समझाने के बाद जब युवती नहीं मानी तो युवती के पिता ने कफन युवती के सिर पर ओढ़ा दिया, और माला पहना दी। वहीं युवती के परिजनों के साथ आए कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें युवती के पिता और अन्य परिजन युवती को हमेशा के लिए मरा हुआ होने के बाद भी कहते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore news: सरेराह बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार, Video viral

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+