Indore news: सरेराह बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार, Video viral
प्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर से हत्या का मामला निकाल कर सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे बदमाशों ने युवक को लगभग तीन से चार बार चाकुओं से किया, जिसके बाद युवा गंभीर घायल हो गया, जहां युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया।
शहर के गांधीनगर इलाके में हुए इस घटनाक्रम ने शहर में सनसनी फैला दी, जहां इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक युवक को चाकू मारते दिखाई दे रहे हैं। वहीं जिस युवक को चाकू मारे जा रहे हैं, वह लहूलुहान हालत में बदमाशों से खुद को छोड़ देने की बात कहता नजर आ रहा है, लेकिन बदमाश उसे चाकू मार रहे हैं।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
Recommended Video

यह पूरा घटनाक्रम इंदौर शहर के गांधी नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां दोपहर लगभग साढ़े 3 के आसपास कुछ बदमाशों ने एक युवक को घेर लिया। वहीं बदमाश एका एक युवक पर चाकुओं से वार करने लगे, जहां बदमाशों के वार से बचने के लिए युवक भागता नजर आया, लेकिन बदमाश फिर भी नहीं माने और युवक के पीछे दौड़-दौड़ कर उसे चाकू मारे। वहीं चाकू मारने के बाद बदमाश वहां से भाग खड़े हुए, जहां आसपास खड़े लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के दौरान युवक को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटनाक्रम की जानकारी लगने के बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा, और मामले की है। बताया जा रहा है कि, युवकों का पुराना विवाद था, जिसके चलते यह घटनाक्रम हुआ।
मूक दर्शक बन देखते रहे लोग
गांधीनगर इलाके में हुए इस घटनाक्रम ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी, जहां राह चलते किसी युवक ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद जिसने भी यह वीडियो देखा वह देखकर सहम गया। उधर, इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग आसपास खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इस घटनाक्रम को रोकने की कोशिश नहीं कर रहे। वहीं बदमाशों के भाग जाने के बाद जरूर कुछ लोग युवक को अस्पताल लेकर पहुंचते हैं। इधर, युवक ने यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े- MP news: शादीशुदा पड़ोसन के साथ संबंध बनाना बिजनेसमैन को पड़ा भारी, कर डाली कभी ना पूरी होने वाली डिमांड












Click it and Unblock the Notifications