Indore News: कांग्रेस नेता के घर हमला करने वाले बदमाश पकड़ाए, मिली ये सजा

इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब मतदान संपन्न होते-होते नंदानगर में कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू के घर हथियार बंद बदमाशों ने हमला बोल दिया था। वहीं हमले के बाद कांग्रेस नेताओं ने परदेशीपुरा थाने का घेराव करते हुए बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता परदेशीपुरा थाने पर एकत्रित हुए थे।

इधर, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। वारदात में आरोपियों ने कई लोगों के साथ मारपीट की थी, तो वहीं नाबालिक बच्ची को भी पीटा था। वहीं इसके बाद अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Indore

मतदान के दिन मां कन्केश्वरी महाविद्यालय पर सुबह हुए विवाद ने शाम होते-होते बड़ा रूप ले लिया, जहां लगभग 50 से ज्यादा हथियार बंद बदमाशों ने नंदानगर स्थित कांग्रेस नेता विनोद बब्बू यादव के घर हमला बोल दिया, जिस वक्त यादव के घर हमला हुआ उस वक्त यादव के साथ नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया मौजूद थे।

हमला होने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में परदेशीपुरा थाना पहुंचे, जहां सभी ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर मांग की है. इस दौरान थाने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढ़ा, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

पुलिस ने कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, तो वहीं 10 अज्ञात बदमाशों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता थाने से रवाना हुए थे।

ये भी पढ़े- Indore News: चुनावी रंजिश, कांग्रेस नेता के घर बदमाशों ने हमला बोला, नेता प्रतिपक्ष से हुई झड़प

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+