Indore News: चुनावी रंजिश, कांग्रेस नेता के घर बदमाशों ने हमला बोला, नेता प्रतिपक्ष से हुई झड़प
Lok Sabha Election के बाद अब चुनावी रंजिश का दौर शुरू हो चुका है, जहां मतदान के दिन सुबह हुए विवाद के बाद मतदान के दिन देर शाम को बदमाशों ने कांग्रेस नेता के घर हमला बोल दिया। इस घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी सामने आया है, इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने थाने पहुंचकर कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के मुताबिक मतदान के दिन सुबह हुए विवाद का बदला लेने हथियारबंद बदमाश कांग्रेस नेता के घर पहुंचे थे, और कांग्रेस नेता के घर पर ही नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदोरिया मौजूद थे, जहां दोनों ही नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस नेता बब्बू यादव के साथ बदमाशों ने मारपीट की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कांग्रेस नेता का बचाव किया।

CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, कुछ बदमाश बाइक से कांग्रेस नेता बब्बू यादव के कार्यालय के बाहर पहुंचते हैं, जहां देखते ही देखते हथियारों से लैस लगभग 50 से ज्यादा बदमाश कांग्रेस नेता के घर हमला बोल देते हैं। वहीं यहां पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो जाता है। बदमाश कांग्रेस नेता के कार्यालय के बाहर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों से भी अभद्रता करते नजर आ रहे हैं, जहां बेखौफ बदमाश हाथों में चाकू और तलवार लिए दिखाई दे रहे हैं। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा था।
इधर, इस घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और पुलिस थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की, जहां लंबे वक्त तक चले प्रदर्शन के बाद आखिरकार पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत के आधार पर कुछ बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.
ये भी पढ़े- Indore News: पॉलिथीन का उपयोग करने वाले हो जाएं सावधान, वरना जुर्माने के लिए रहें तैयार












Click it and Unblock the Notifications