Indore News: विधायक समर्थक ने कैफे कर्मचारी को पीटा, CCTV में कैद हुआ घटनाक्रम
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां युवक ने कैफे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की है। वहीं अब इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरा मामला शहर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रंगपंचमी के दिन युवक ने क्षेत्र के ही कैफे में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की, वहीं अब इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

राजधानी भोपाल में मंत्री के बेटे की गुंडागर्दी के बाद अब प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीजेपी विधायक मधु वर्मा के रिश्तेदार की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां विधायक के रिश्तेदार ने कैफे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की है। इतना ही नहीं विधायक का रिश्तेदार पुलिसकर्मियों के सामने पीड़ित के साथ मारपीट करता रहा और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बन सब कुछ देखते रहे। वहीं जब पीड़ित विधायक के रिश्तेदार की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ित पर ही मामला रफा दफा करने का दबाव बनाया।
पूरा मामला शहर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रंगपंचमी के दिन बीजेपी विधायक मधु वर्मा के रिश्तेदार ने क्षेत्र के ही कैफे में काम करने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट की, वहीं जब कैफे संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर थाने से कुछ जवान पहुंचे लेकिन वे भी मूकदर्शक बन विधायक समर्थक की गुंडागर्दी देखते रहे. इधर, जब पीड़ित आरोपी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने मामले को रफा दफा करने का आरोप बनाया। वहीं अब इस घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इधर, इस मामले में अब तक विधायक मधु वर्मा का किसी तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है. वहीं पुलिस इस मामले में जांच की बात कहती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: हथियार दिखाकर रील बनाना भारी पड़ा, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए बदमाश












Click it and Unblock the Notifications