Indore News: हथियार दिखाकर रील बनाना भारी पड़ा, पुलिस के सामने गिड़गिड़ाए बदमाश
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। यह सभी बदमाश सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ रील बनाते थे, जहां इस तरह बदमाश दहशत फैलाने का काम करते थे। पुलिस ने इन बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को गिरफ्त में लिया है। वहीं पुलिस ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से सभी रील हटवा दी है।
इंदौर में इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए हथियारों के साथ रील बनाकर दहशत फैलाने के मामले सामने आए हैं, जहां लगातार सामने आ रहे हैं मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए इंदौर पुलिस एक्शन में आई है, जहां पुलिस ने ऐसे बदमाशों को हिरासत में लिया है, जो सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियारों के साथ रील बनाते थे, और दहशत फैलाने का काम करते थे।

कुछ ऐसा है मामला
एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि, सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट डालने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। क्राइम ब्रांच की ओर से कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी बदमाश हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाते थे, और दहशत फैलाने का काम करते थे। इनके अलावा सोशल मीडिया पर धमकी और सरकारी एजेंसियों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, आगे भी इसी तरह की कार्रवाई पुलिस की ओर से जारी रहेगी।
अब नहीं बनाएंगे रील
रंग पंचमी से पहले इंदौर में पुलिस का एक्शन देखने मिल रहा है, जहां पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई की है, तो वहीं अलग-अलग क्षेत्र में बदमाशों के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है। इधर, अब हथियारों के साथ रील बनाने वालों में पुलिस का खोफ देखा जा रहा है, जहां पुलिस गिरफ्त में आए सभी बदमाश हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। साथ ही बदमाशों ने कभी भी हथियार के साथ रील नहीं बनाने की कसम भी खाई। वहीं पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: पति की मौत के बाद दोस्त ने दिया धोखा, प्यार के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया












Click it and Unblock the Notifications