MP News: भैंस ढूंढने गया पति, मौका मिलते ही बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से प्यार में बेवफाई का मामला सामने आया है, जहां पत्नी अपने पति को छोड़ दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी प्रेमी के साथ उस वक्त फरार हुई, जब पति भैंस ढूंढने गांव गया था। वहीं भैंस ढूंढने के बाद जब पति घर पहुंचा तो उसे पत्नी के प्रेमी के साथ फरार होने की जानकारी मिली, जिसके बाद पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पूरा मामला शिवपुरी का है, जहां भैंस के घर से भाग जाने के बाद युवक भैंस ढूंढने गांव गया था, तभी भैंस ढूंढने के बाद जब युवक घर पहुंचा तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। घर पहुंचे युवक को जब पत्नी नहीं मिली तो उसने अपनी साली को फोन किया, जहां साली में जीजा को बहन की करतूत के बारे में बताया। वहीं इसके बाद परेशान पति ने पुलिस के पास पहुंचकर गुमशुदगी की दर्ज कराई है।

पीड़ित ने बताया कि, भैंस के गुम हो जाने पर वह भैंस को ढूंढने गांव गया था, तभी भैंस को ढूंढने के बाद जब पति वापस घर लौटा तो उसे पत्नी नहीं मिली, जिसके बाद उसने परिजनों से पत्नी के बारे में जानकारी ली, जहां परिजनों ने भी किसी तरह की कोई जानकारी न होने की बात कही है। फिर जब पति ने अपनी साली को फोन लगाया तो साली ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाते हुए बताया की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ फरार हो गई है। वहीं इसके बाद पति ने पुलिस के पास पहुंचकर गुमशुदगी की दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया की, पत्नी दो बच्चों को लेकर फरार हुई है, जहां इससे पहले भी पत्नी प्रेमी के साथ भाग चुकी है।
पीड़ित ने बताया कि, युवक लगातार पत्नी के पीछे पड़ा हुआ था, जहां पीड़ित के बाहर जाने पर अक्सर उसकी पत्नी से मुलाकात करता था। इससे पहले भी कई बार युवक को पत्नी के साथ पकड़ा है। पीड़ित ने बताया की, पत्नी के परिजनों को युवक के बारे में पूरी जानकारी है। यही कारण है कि, बार-बार पत्नी युवक के साथ फरार हो जाती है। इधर, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अंदेशा जताया कि, युवक उसकी पत्नी को लेकर पुणे गया होगा।
ये भी पढ़े- Indore News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ हेकड़ी दिखाना भारी पड़ा, पुलिस ने दी सख्त सजा












Click it and Unblock the Notifications