Indore: मुस्लिम लड़की को मंदिर ले जाने की मिली सजा, भाई ने बीच रास्ते पर रोककर पीटा
मध्य प्रदेश के इंदौर से मारपीट का मामला सामने आया है, जहां एक युवक के साथ धर्म विशेष के लोगों ने मारपीट की है। युवक अपनी दोस्त के साथ (जो कि धर्म विशेष की है) देवास स्थित माताजी के मंदिर गया हुआ था, वहां से लौटते वक्त युवती के भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक की पिटाई की है।
देवास से इंदौर लौटते वक्त क्षिप्रा के समीप कुछ लोगों ने युवक और युवती को रोक लिया, इसके बाद रोकने वाले लोगों ने ही युवक से आधार कार्ड की मांग की है। वहीं आधार कार्ड नहीं मिलने पर लोगों ने युवती के साथ जमकर मारपीट की है। इधर, युवक ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी दोस्त के साथ देवास स्थित माता जी के मंदिर दर्शन करने गया हुआ था, तभी वहां से लौटते वक्त युवती के भाई और कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद युवती के भाई और अन्य लोगों ने आधार कार्ड की मांग की है। वहीं आधार कार्ड नहीं मिलने पर सभी ने युवक के साथ मारपीट की है। इतना ही नहीं युवक के चेहरे पर नकाब डालकर सभी लोग उसे देवास ले गए, जहां देवास जाकर युवक को जमकर पीटा है। इधर, अब पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस पिटाई करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवक पिटाई के बाद हिंदू संगठन के लोगों के पास पहुंचा, जहां हिंदू संगठन के लोगों के साथ युवक पुलिस थाने पहुंचा है। वहीं युवक ने अपने साथ हुए घटनाक्रम की शिकायत पुलिस से करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी युवकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है, जहां पुलिस अब जल्द आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई को अंजाम देगी। उधर, युवक के साथ हुई बर्बर के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़े- 'कोई दिवाली मनाने से रोके, ऐसा हो नहीं सकता...', इंदौर उपद्रव पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications