'कोई दिवाली मनाने से रोके, ऐसा हो नहीं सकता...', इंदौर उपद्रव पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यहां दीपावली पर पटाखा जलाने की बात को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। वहीं इसके बाद दो पक्षों के बीच तनातनी का माहौल बन गया।

इस दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों पर पत्थर फेंकने के साथ-साथ वाहनों में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग-अलग करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया है।

Bhopal

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, मुझे बताया गया कि, इंदौर में जो दीपावली बना रहे बच्चे और बूढ़े जो पटाखे जला रहे थे, उन्हें पटाखे जलाने से रोका गया। जान करके एक तरह से कानून व्यवस्था हाथ में लेने का प्रयास किया। यह हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी धर्म के लिए सरकार दृढ़ता के साथ खड़ी है, लेकिन कोई दिवाली नहीं मनाने दे, यह कैसे हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों में भारत सरकार सुशासन के लिए जानी जाती है, ऐसे में सरकार के रहते कोई पटाखे चलाने से रोके यह संभव नहीं है। इस तरह के उपद्रवी तत्वों से निपटा भी गया है, मैं समझता हूं कि, प्रदेश में कानून का राज है। सभी धर्म का सम्मान करना चाहिए, और कोई कानून हाथ में ले तो, हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

शहर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में उसे वक्त विवाद हो गया, जब दीपावली पर कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे। इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पटाखे फोड़ने को लेकर आपत्ति ली, जहां इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों पक्षों की ओर से पत्थरबाजी होने लगी। वहीं कुछ लोगों ने पत्थर धार्मिक स्थलों पर भी फेंक दिए। इसके बाद गुस्सा ही भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी। वहीं घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

ये भी पढ़े- Indore: पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले पत्थर, वाहनों में लगाई आग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+